फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सात सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कलक्ट्रेट परिसर में आशा कार्यकर्त्री एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष जमीरुन निशा के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ताओं और आशा संगिनी ने धरना दिया। इस दौरान उन्होंने सात सूत्री मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष जमीरुन निशा ने कहा कि वर्ष 2006 में नियुक्त आशा कार्यकर्ता आज भी वर्ष 2000 वाली प्रोत्साहन राशि पर काम कर रही हैं, जबकि महंगाई कई गुना बढ़ चुकी है।
केंद्र सरकार ने आठवें वेतनमान के तहत अन्य कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई है लेकिन स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ कहलाने वाली आशा कार्यकर्ताओं को कार्य के बदले मिलने वाली प्रोत्साहन राशि नगण्य है। उन्होंने मांग किया कि आशा कार्यकर्ता/संगिनी को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें