अड्डा बाजार। चमैनियां उर्फ भेडही के रामलीला में मंगलवार की रात कलाकारों ने राम जन्म से ताड़का वध तक का मंचन किया। चंडीथान के ग्राम प्रधान लक्कीचंद मौर्य ने रामलीला का शुभारंभ किया। कई बार राम के जयकारे लगे।
मंचन में राजा दशरथ संतान विहीन होने के नाते चिंतित हुए। पुत्रेष्ट यज्ञ के फलस्वरूप कौशल्या से राम, कैकई से भारत और सुमित्रा से लक्ष्मण शत्रुघ्न पैदा हुए। इस अवसर पर अयोध्या में खुशियां मनाई गई। राजा दशरथ के चारों पुत्रों के चूड़ामणि संस्कार के दौरान नाई के रूप में कॉमेडी कलाकार ने दर्शकों को हंसाकर लोटपोट कर दिया। राम, भरत, लक्ष्मण शत्रुघ्न गुरुकुल से शिक्षा ग्रहण करके अयोध्या राक्षसों की ओर से बार-बार यज्ञ विध्वंस करने पर ऋषि विश्वामित्र अयोध्या पहुंचे। आदर सत्कार होने के बाद उन्होंने यज्ञ रक्षा के लिए राजा दशरथ से राम और लक्ष्मण को मांगा। गुरु वशिष्ट के समझाने पर राजा दशरथ ने राम और लक्ष्मण को विश्वामित्र के साथ भेज दिया। ताड़क वन में तड़का राक्षसी से मुलाकात हुई। राम के वन जाने से ताड़का राक्षसी का अंत हुआ। इस दौरान प्रहलाद चौधरी, सुरेंद्र कुमार गुप्ता, कन्हई प्रजापति, दीपक सिंह रूदल सिंह, शिव पूजन यादव आदि मौजूद रहे। संवाद