जिला मुख्यालय सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में जीते पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। दीवानी न्यायालय परिसर में सिविल बार कोर्ट एसोसिएशन का चुनाव में अरुण कुमार पांडे अध्यक्ष और नित्यानंद पांडे वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए। वहीं सुशील श्रीवास्तव महामंत्री चुने गए। इस दौरान मौजूद अधिवक्ताओं ने जीते हुए उम्मीदवारों को गुलाल से रंगकर जीत का जश्न मनाया। बार एसोसिएशन के चुनाव में शनिवार को मतदान होने के बाद सोमवार को सुबह 10 बजे से दीवानी न्यायालय परिसर में मतगणना शुरू हुई। इसमें 212 वोट पाकर अरुण कुमार पांडेय अध्यक्ष चुने गए। जबकि उनके विरोधी इंद्रासन सिंह को 50, कृष्ण गोपाल उपाध्याय को 22 और जगदीश पटेल को 171 मत मिला। वहीं 259 मतों के साथ नित्यानंद पांडेय ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। जबकि विरोध में उतरे अतीउल्लाह को कुल 157 मत मिले। 307 मत पाकर कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आशीष त्रिपाठी ने पैर जमाया। वहीं 202 वोट पाकर सुशील श्रीवास्तव महामंत्री चुने गए। इस क्रम में प्रदीप कुमार श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष चुने गए। चुनाव अधिकारी शंभु शरण पांडे ने बताया कि कुल 486 में 465 मत पड़े थे। इस दौरान प्यारे लाल यादव, नरेंद्र नाथ श्रीवास्तव, रामजी सिंह, योगेश शुक्ला, आरपी सिंह, मूर्ति नरायन त्रिपाठी सहित कई लोग मौजूद रहे। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को जूनियर अधिवक्ताओं ने बधाई दी। जिसमें अमित सिंह, शैलेंद्र पांडे श्यामधर शर्मा, नवनाथ गिरी, नौशाद, ज्ञानेंद्र मिश्र सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।