फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: डॉक्टर गए काम से, फार्मासिस्ट कर रहे थे भोजन

Mon, 20 Mar 2023 05:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज।

सार

मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में कुछ स्थानों पर मरीजों को परेशानी हुई। डॉक्टर जरूरी काम से बाहर गए थे तो फार्मासिस्ट भोजन कर रहे थे। इस बीच मरीजों को दवा लेने के लिए कुछ देर इंतजार करना पड़ा। कुछ देर में फार्मासिस्ट आए तो जांच कर दवा दी।
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मंगलपुर में आयोजित आरोग्य मेले में उपस्थित स्टाफ नर्श अन्नू सिंह, वा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज  जिले में 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में कुछ स्थानों पर मरीजों को परेशानी हुई। डॉक्टर जरूरी काम से बाहर गए थे तो फार्मासिस्ट भोजन कर रहे थे। इस बीच मरीजों को दवा लेने के लिए कुछ देर इंतजार करना पड़ा। कुछ देर में फार्मासिस्ट आए तो जांच कर दवा दी। किसी से तरह से जो दवा मिली, उसे लेकर लोग घर चले गए।
विज्ञापन


परतावल क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंगलपुर में दोपहर 12:55 बजे डॉक्टर नहीं मिले। मौके पर स्टाफ नर्स अन्नू, वार्ड ब्वाॅय राजू, स्वीपर सविनय मिले। एक बजे तक कुल 43 मरीजों का इलाज हो चुका था। सबसे ज्यादा मरीज चर्म रोग से पीडि़त आए थे। आंख की समस्या व सर्दी-जुकाम के मरीज भी आए थे।

कर्मियों ने बताया कि डॉ. दुर्विजय किसी काम से सीएचसी परतावल गए हैं। फार्मासिस्ट रामदरश शर्मा भोजन करने गए हैं। थोड़ी देर में वह अस्पताल में पहुंचे। इसके बाद मरीजों को दवा देना शुरू किया। डॉ. दुर्विजय ने बताया कि विभागीय जरूरी कार्य था। इस वजह से थोड़ी देर के लिए गया था।
विज्ञापन


फरेंदा क्षेत्र में प्राथमिक स्वाथ्य केंद्र लोक विद्या पीठ नगर डॉ. मुकेश गुप्ता ने बताया कि सर्दी, जुकाम व बुखार के मरीज अधिकांश पहुंचे। इस दौरान डॉ सीबी पांडेय, फार्मासिस्ट अरुण चतुर्वेदी, लेजार महदेवा न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व न्यू पीएचसी महदेवा दूबे में आरोग्य मेला आयोजित हुआ। यहां पर मरीजों की संख्या काफी कम दिखी। इस दौरान डॉ. विशाल चतुर्वेदी, डॉ. प्रदीप यादव, दिनेश चौधरी फार्मासिस्ट, किरण सिंह आदि मौजूद रहे।

आरोग्य मेले में मरीजों की जांच कर दवा दी गई। सभी कर्मियों व डॉक्टरों को सचेत रहने के लिए निर्देशित किया गया है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। -डॉ. राकेश कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें