फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य मेला : खुजली की क्रीम नहीं मिली, दवा लेकर घर गए मरीज

Sun, 09 Feb 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। रविवार को जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। आरोग्य मेले में ज्यादातर सर्दी-खांसी, जुकाम, बुखार और खुजली के मरीज पहुंचे। चिकित्सकों ने मरीजों को दवा के साथ बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन

11 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महदेवा दुबे में डॉ. सीपी पांडेय मरीज का इलाज करते हुए मिले। मरीज गुड़िया ने बताया कि खुजली की समस्या हो गई है। इसके इलाज के लिए आरोग्य मेले में पहुंची हूं। जहां पर डाॅक्टर की ओर से एक सप्ताह की दवा दी गई।
अस्पताल में क्रीम नहीं मिलने के कारण वापस जाना पड़ा। मरीज संध्या देवी ने बताया कि तेज बुखार और सर्दी जुकाम हुआ है। दवा मिली है। एक सप्ताह में बुखार ठीक नहीं होगा जांच कराना पड़ेगा।
विज्ञापन

12:15 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौसागर में डॉक्टर संजय मिश्रा मरीजों का इलाज करते मिले। मरीज गुलइचा देवी ने बताया कि तेज बुखार के कारण मेरी आंखें लाल हो गई हैं। इसके इलाज के लिए आरोग्य मेला पहुंची हूं। डॉक्टर की ओर से बुखार की दवा दी गई, लेकिन आंख की लाली काटने की कोई ड्रॉप नहीं मिला।
मरीज सुभाषिनी ने बताया कि छह वर्षीय बेटे को मौसम में बदलाव के कारण पूरे शरीर में लाल-लाल खुजली के निशान हो गए हैं। इसके इलाज के लिए आरोग्य मेला में पहुंची। जहां पर डॉक्टर की ओर से कुछ दवाईयां दी गईं।
1:33 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बागापार में डॉ. आश्रय सिंह मरीज का इलाज करते मिले। सर्दी-जुकाम और बुखार से पीड़ित आलोक कुमार ने बताया कि शरीर में लाल चकत्ते के साथ दाने हो गए हैं। इसके इलाज के लिए आरोग्य में मेले गया। जहां पर डॉक्टर की ओर से सिर्फ बुखार की दवा दी गई, लेकिन कोई क्रीम नहीं दी गई।
मरीज तान्या देवी ने बताया कि मुझे एक सप्ताह से तेज बुखार के साथ खांसी की परेशानी है। इसके इलाज के लिए आरोग्य मेले में आई हूं। बुखार की एक सप्ताह की दवा मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें