फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य मेला : समय से पहले चले गए डॉक्टर साहब, लौटे मरीज

Mon, 22 Jul 2024 04:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बभनौली माफी में फार्मासिस्ट नवीन जायसवाल मरीजों का इलाज करते हुए।
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। कहीं पर बिना चिकित्सकों के इलाज हुआ तो कहीं डाॅक्टर एक बजे ही चले गए। जैसे-तैसे मरीज दवा लेकर घर गए। शहर के स्वास्थ्य केंद्र पर व्यवस्था दुरूस्त मिली।
विज्ञापन

रविवार को 11:55 बजे नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मौलागंज में फार्मासिस्ट दीनानाथ पटवा आठ वर्षीय बालक अमित का इलाज करते हुए दिखे। यहां डॉक्टर मौके पर नहीं दिखे। चर्म रोग से पीड़ित मरीज आए थे। वह कुछ दवा लेकर चले गए। ज्ञांती देवी ने बताया कि बुखार आ रहा है, दवा लेकर घर जा रही हूं। यहां पर वार्ड ब्वाय रामभवन मौजूद मिले। अनंतपुर गांव की रुक्साना ने बताया कि पेट में दर्द हो रहा है, इलाज के लिए आरोग्य मेले में आई, लेकिन कोई चिकित्सक नहीं मिले।
1:13 बजे नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बभनौली माफी (रामनगर मुजुरी) में फार्मासिस्ट नवीन जायसवाल मरीजों का इलाज करते हुए मिले, वार्ड ब्वाय उमेश सिंह, एएनएम ज्योति तिवारी, आशा कार्यकर्ता किरन और चंद्र रेखा मौजूद रहीं। फार्मासिस्ट नवीन जायसवाल ने बताया कि डाॅ. ब्रजेन्द्र कुमार यादव आए थे, लेकिन मरीज कम रहे इसलिए वह एक बजे ही अपने घर चले गए। मरीज आलोक ने बताया कि आरोग्य मेले में आया, लेकिन डॉक्टर साहब चले गए थे। इसलिए विवश होकर मुजुरी बाजार कस्बे में दवा लेना पड़ेगा।
विज्ञापन

10 बजकर 55 मिनट पर नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इंदिरानगर में डॉ. नमिता गुप्ता मरीजों का इलाज करते हुए मिलीं। यहां पर फार्मासिस्ट हरिकेश बहादुर, स्टाप नर्स सुमन पांडेय, शिल्पा प्रशांत सिंह, चपरासी कन्हैया, चंद्रशेखर, प्रतिभा मिश्रा मौजूद रहीं। डॉ. नमिता गुप्ता ने बताया कि आरोग्य मेले में कुल 48 मरीजों की जांचकर उनमें निशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। यहां व्यवस्था दुरूस्त मिली।
विज्ञापन


आरोग्य मेले में संबंधित डॉक्टर को उपस्थित रहने का निर्देश है। अगर इसमें कहीं लापरवाही हुई है तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. राकेश कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें