फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के आरोप में पिता पुत्र गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या के आरोप में पिता पुत्र गिरफ्तार
विज्ञापन

चार माह पहले हुई हत्या की गुत्थी सुलझी
महराजगंज। चार माह पहले हुई हत्या की गुत्थी सुलझी तो हर कोई सन्न रह गया। पत्नी की हत्या करने के आरोप में पति गिरफ्तार हुआ है। बहू को मारने में सहयोग करने वाला आरोपी ससुर भी पुलिस की गिरफ्त में आ गया। दोनों को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया।
थानाध्यक्ष कोल्हुई रामसहाय चौहान ने बताया कि 7 मार्च 2020 को राजकुमार मद्वेशिया निवासी परसौना थाना कोल्हुई ने बेटी प्रिया उर्फ गुड़िया के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुन: 27 जून 2020 को थाना आकर सूचना दी कि प्रिया को शिवांश मिश्रा पुत्र जयशंकर मिश्रा निवासी टड़िया बाजार थाना जोगियाउदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर ने हत्या कर खजुरी डांढ़ पुल से राप्ती नदी में फेंक दिया है। 1 जुलाई 2020 को थानाध्यक्ष कोल्हुई ने आरोपी शिवांश मिश्रा सिद्धार्थनगर के थाना जोगिया उदयपुर थाना गेट से 50 मीटर की दूरी से हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने पूरी कहानी बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवांश ने पुलिस को बताया कि पत्नी प्रिया उर्फ गुड़िया मुझे मेरे परिवार से अलग होने का दबाव बना रही थी। मेरे मना करने पर मेरी मां व बहन को गाली देने लगी। मैने उसी दिन सोच लिया कि इसे नहीं छोड़ूंगा। 21 जून 20 को अपनी मां व बहन को कुरहवा खुर्द पहुंचाकर नौगढ़ चला गया। रात में 08 बजे आया तो मुझसे झगड़ा करने लगी। इसके बाद चाकू से उसके गर्दन पर दो बार मारा। जिससे वह वही गिर कर तड़पने लगी। तब तक मेरे पिता आ गए और वह उसे तब तक दबाए रखा जब तक वह मर नहीं गई। उसके बाद रात के 11 बजे दो बोरा में भर कर खजुरी ड़ाढ पुल पर ले जाकर नदी में फेंक दिया। आरोपी पिता जयशंकर मिश्रा को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें