फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोक-टोक के बजाय बेटियों को करें प्रोत्साहित

विज्ञापन
विज्ञापन
रोक-टोक के बजाय बेटियों को करें प्रोत्साहित
विज्ञापन

डोमा खंड कृषक इंटर कॉलेज बढ़या फार्म परिसर में गोष्ठी का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सामाजिक बुराइयों पर प्रहार करते हुए बेटियां निडर होकर आगे बढ़ें। बड़ी संख्या में बेटियां लक्ष्य पाने की ओर अग्रसर भी हैं। बस जरूरत है रोक-टोक की बजाय समय-समय पर उन्हें प्रोत्साहित करने की। शासन की ओर से बेटियों के हित में कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रहीं हैं।
यह कहना है कि उप जिलाधिकारी निचलौल राम सजीवन मौर्य का। मौका था बृहस्पतिवार को अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान के तहत डोमा खंड कृषक इंटर कॉलेज बढ़या फार्म में नारी सशक्तीकरण विषय पर आयोजित गोष्ठी का। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम ने कहा कि हम भले ही आधुनिक युग में जी रहे हैं, लेकिन आज भी बेटियों पर कई तरह की पाबंदियां लगाई जाती हैं।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार निचलौल रवि कुमार सिंह कहा कि आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं हैं। नारी सही मायनों में तभी अपराजिता होगी, जब भेदभाव बंद हो जाएगा और उसे भी आगे बढ़ने के लिए समान अवसर मिलेगा। उन्होंने छात्राओं से निडर होकर अपने पसंद के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
प्रधानाचार्य कुंवर सच्चिदानंद सिंह ने नारी शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि एक शिक्षित नारी तीन परिवारों को शिक्षित करती है। शिक्षा के बिना सफलता पाना बेहद मुश्किल है। कार्यक्रम कुल 110 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान महेंद्र शुक्ल, नवनीत, कमल, जितेंद्र, प्रमोद, कमलेश चंद्र शर्मा, उमाशंकर, मुंशी प्रसाद, घनश्याम सिंह, सुनीता मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

खुद को कमजोर न समझे नारी
कक्षा बारह की छात्रा शिमला गुप्ता ने कहा कि निजी स्वतंत्रता और स्वयं के फैसले लेने का अधिकार देकर महिला को सशक्त बनाया जा सकता है। कक्षा दस की छात्रा खुशी यादव ने कहा कि खुद पर विश्वास है तो नारी को कोई भी अपराजिता होने से नहीं रोक पाएगा। कक्षा 9 की छात्रा रचना राजभर ने कहा कि मन में कुछ कर गुजरने की ठान ले तो नारी के लिए कोई काम मुश्किल नहीं है। महिलाएं अपने आपको कभी भी कमजोर न समझें। परिस्थितियों का डटकर मुकाबला करें। कक्षा बारह की छात्रा शीला मौर्य ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से बेटियों का आत्मविश्वास बढ़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें