फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुलिस लाइंस में 32 आवासों के निर्माण को मिली स्वीकृति, स्वीकृत हुए 16 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में पुलिसकर्मियों के आवास की समस्या होगी दूर
विज्ञापन

महराजगंज। जनपद में पुलिसकर्मियों की आवासीय समस्या को दूर करने की दिशा में पहल की गई है। पुलिस लाइंस में 32 नए आवासों के निर्माण को शासन से स्वीकृति मिल गई है। इस परियोजना के लिए 16.47 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। 8.23 करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी कर दी गई है।
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने बताया कि पुलिस लाइंस में नए आवास बनने से विभागीय संसाधनों में मजबूती आएगी और पुलिसकर्मियों को बेहतर रहन-सहन की सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कई पुलिसकर्मी बाहर रहकर ड्यूटी कर रहे हैं, ऐसे में यह परियोजना उनके लिए काफी उपयोगी साबित होगी।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि निर्माण कार्य नामित कार्यदायी संस्था के माध्यम से कराया जाएगा और इसकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सभी मानकों का पालन कराया जाएगा। शासन की ओर से 18 माह के भीतर निर्माण पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसे समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि निर्माण शुरू करने से पहले सभी आवश्यक वैधानिक और पर्यावरणीय स्वीकृतियां ली जाएंगी। विभागीय स्तर पर प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है, ताकि जल्द से जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें