फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अनुराग ने क्लस्टर टॉपर का जीता खिताब

Tue, 14 Oct 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में नवोदय मैथमेटिक्स ओलंपियाड के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने सफल छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

इस दौरान कक्षा-10 के विद्यार्थी अनुराग वर्मा ने सभी विद्यालयों में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर क्लस्टर टॉपर का खिताब जीता।
क्लस्टर के 11 नवोदय विद्यालयों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिसमें महराजगंज ने समग्र रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किए। कक्षा-8, 9 और 10 के विद्यार्थियों ने अपनी गणितीय प्रतिभा और तार्किक सोच का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में 10 विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
मुख्य अतिथि सोमेंद्र मीणा ने कहा कि यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। आयोजक पूर्णेंदु शुक्ला ने कहा कि नवोदय मैथमेटिक्स ओलंपियाड केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि, तर्कशक्ति और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करने का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें