दंगल में अनूप यादव व छोटू ने मारी बाजी
सिसवा बाजार (महराजगंज)। महाशिवरात्रि पर सिसवा क्षेत्र के डढ़ौली में बृहस्पतिवार को दंगल का आयोजन किया गया। इसमें कई जिले के पहलवानों ने हिस्सा लिया। रजवल मदरहां के अनूप यादव ने गाजीपुर के पहलवान इंदल को पटखनी देकर प्रथम स्थान हासिल किया। देवतहां कुशीनगर के पहलवान छोटू ने गोरखपुर के नवजीत को हराकर दूसरा स्थान हासिल किया।
मठिया कुशीनगर निवासी सोनू ने गोरखपुर के ही अंगद पहलवान पर विजय हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला पहलवान अंशिका व अन्नू, सहित सतीश मद्धेशिया, शैलेंद्र, धर्मवीर, संदीप, दीनदयाल, राहुल, गोलू, आंनद यादव, लवकुश, अखिलेश, सवरेज, मुलायम यादव आदि पहलवान प्रतिद्वंद्वियों से बराबरी पर रहे। मुख्य अतिथि रामानुज दास तथा विशिष्ट अतिथि राघवेंद्र प्रताप उर्फ अंकित सिंह रहे। इस दौरान शंकर सिंह, अवधेश चौबे, अशोक जायसवाल, गिरजेश जायसवाल, नागेंद मल्ल, रामअधारे कनौजिया, सुरेश गौतम, वीरेंद्र कुमार कनौजिया, बच्चन लाल गौंड, पप्पू पूरी आदि मौजूद रहे।