फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. बलराम भट्ट ने किया। खिलाड़ियों ने बेहतर का नमूना दिखाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ (बालक एवं बालिका), 200 मीटर दौड़ (बालक एवं बालिका), खो-खो प्रतियोगिता एवं कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सलोनी प्रजापति एवं उनकी टीम द्वारा सरस्वती वंदना, मुस्कान राव एवं उनकी टीम द्वारा स्वागत गीत, तान्या प्रजापति एवं उनकी टीम द्वारा देश मेरा रंगीला गीत प्रस्तुत किया गया। सोनम मिश्रा द्वारा एकल नृत्य प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य विजय बहादुर सिंह, अमरेंद्र कुमार शर्मा, श्रीराम सिंह, सभाजीत, अभिषेक पाण्डेय, विजय पासवान, मनीष कन्नौजिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें