फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: डीएपी व यूरिया आने पर उमड़ी किसानों की भीड़

विज्ञापन
बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड बैकुण्ठपुर में लगी किसानों की भीड़।संवाद
विज्ञापन
परसामलिक। थाना क्षेत्र के पेड़ारी चौराहे पर स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड बैकुंठपुर में मंगलवार को डीएपी व यूरिया की सूचना मिलते ही क्षेत्र के किसानों की भीड़ लग गई। सचिव धीरेंद्र सिंह ने बताया कि 300 बोरी डीएपी व 450 बोरी यूरिया आई है। जिसे आधार व खतौनी के माध्यम से वितरित किया गया है।
विज्ञापन


परसामलिक थाना क्षेत्र के पेड़ारी चौराहे पर स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड बैकुंठपुर में मंगलवार को डीएपी व यूरिया के लिए किसानों की भीड़ लग गई। गेहूं की बुआई के लिए किसान खाद लेने के लिए समिति पर पहुंच गए। किसान शिवसागर चौधरी, पंकज पांडेय, महबूब अली, सोनू,सगीर अहमद, राजू चौधरी,राम अचल चौधरी,उदयभान चौधरी आदि लोगों ने बताया कि गेहूं की बुआई का समय चल रहा है। भीड़ के कारण खाद लेने पर परेशानी हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें