फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिकाओं का खेल कुंभ शुरू

Mon, 29 Jan 2018 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जनपदीय कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका खेल कूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम धनेवा धनेई में शुरू हो गई। उद्घाटन डीएम वीके सिंह ने किया। मार्चपास्ट की सलामी के बाद छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता का समापन 29 जनवरी को होगा। जिले के 12 ब्लाकों के कस्तूरबा विद्यालयों और वन ग्राम निचलौल समेत कुल 13 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन


पहले दिन समूह गान, लोक गीत, राष्ट्रीय एकांकी, अंत्याक्षरी का आयोजन हुआ। 100 मीटर दौड़ में जानकी सिसवा, रीतामणि सदर, रीमा घुघली, अनीता निचलौल, सिद्धि पनियरा, सुमन बृजमनगंज, नीलम और कंचनी नौतनवा ब्लॉक से फाइनल राउंड में प्रवेश किया।

डीएम वीके सिंह ने कहा कि बालिकाएं हर क्षेत्र में आगे हैं। उन्हें उचित अवसर और प्रोत्साहन की जरूरत है। डीएम ने बालिका शिक्षा सं संबंधित शासन की योजनाओं के बारे में बताया और खेल में बेहतर प्रदर्शन पर छात्राओं की सराहना की।
विज्ञापन


डीएम की पत्नी नीता सिंह ने प्रतियोगिता में शामिल सभी छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने की बात पर जोर देेते हुए लक्ष्य के प्रति सतत प्रयासरत रहने की सीख दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बीएसए जगदीश प्रसाद शुक्ल ने ठंड के बाद भी उत्साह के साथ जिला स्तरीय आयोजन शामिल होने वाली सभी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस मौके पर डीआईओएस अशोक सिंह, एबीएसए राजेश कुमार, संतोष शुक्ल, धर्मेंद्र पाल, तारकेश्वर पांडेय, श्याम सुंदर पटेल, आरडी प्रसाद, कस्तूरबा विद्यालयो के वार्डन, जिला व्यायाम शिक्षक अनिरुद्ध निराला, बैजनाथ सिंह, अखिलेश पाठक, अमरेंद्र सिंह, रणंजय सिंह, विवेक कुशवाहा, बलराम यादव, दीपक सिंह, दिनेश, पूनम पासवान, उमेश चंद, रवि, मौसम, अनीता पांडेय, रेयाज खान, अमरनाथ तिवारी, रितेश, आशीष, पंकज मौर्य, सुधाकर राय, अनामिका प्रजापति आदि मौजूद रहे।

आज होने वाले खेल 
खेल शिक्षक अनिरुद्ध निराला ने बताया कि सोमवार को 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 500 मीटर की दौड़ होगी। रिले रेस, लंबी कूद, ऊंची कूद, चक्र क्षेपण, गोला क्षेपण तथा भाला क्षेपण प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके अलावा कबड्डी, खो-खो, बालीबाल, बैडमिंटन, जूडो, साइकिल दौड़ आदि का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें