फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव की घोषणा, अनशन खत्म

Sun, 02 Sep 2018 12:44 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
छात्रसंघ चुनाव की घोषणा, अनशन खत्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव कराने के लिए पांच दिनों से चल रहा गतिरोध शनिवार को समाप्त हो गया। कालेज परिसर में आमरण अनशन पर बैठे छात्र नेताओं ने पहले डीएम का पुतला जलाया फिर थोड़ी देर बाद कॉलेज के प्राचार्य ने छात्रनेताओं को जूस पिलाकर आमरण अनशन समाप्त कराया।  
विज्ञापन


छात्र नेता त्रिभुवन वर्मा, नीरज कुमार, मंदीप पटेल, आलोक रंजन ने कहा कि आखिरकार कॉलेज प्रशासन को मांगें पूरी करनी पड़ी। उनका कहना था कि छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए किया गया आंदोलन सफल रहा। आरोप लगाया कि चुनाव के मसले पर बिना वजह पेच फंसाया गया था। प्राचार्य डॉक्टर महेश मणि त्रिपाठी एवं मुख्य चुनाव अधिकारी डॉक्टर उमेश प्रसाद यादव ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव कराने के मसले पर गतिरोध समाप्त होने के बाद चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया। कुलपति से अनुमति मिलने के बाद डीएम ने आदेश दे दिया है। इसके तहत छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन 2 व 3 सितंबर को दिन में 11 से 2 बजे तक नियंता कार्यालय में होगा। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, संयुक्त मंत्री पद के लिए तो चुनाव होगा ही, साथ ही कला संकाय स्नातक से तीन प्रतिनिधियों जिसमें दो छात्र व एक छात्रा, स्नातकोत्तर  संकाय से दो प्रतिनिधियों जिसमें एक छात्र व एक छात्रा तथा बीएड संकाय से एक प्रतिनिधि) का चुनाव भी होगा। नामांकन पत्रों की जांच 4 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा उसी दिन पुलिस जांच के लिए भेजा जाएगा। चार सितंबर को दोपहर 12 बजे से 2 बजे के बीच में ही नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। उसी दिन  शाम 4 बजे प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। चुनाव के लिए 10 सितंबर को सुबह 9 बजे से अपराह्न 3 बजे तक मतदान होगा। उसी दिन मतगणना के बाद चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। इसके बाद विजयी पदाधिकारियों को शपथ-ग्रहण कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें