महराजगंज। जिले के विभिन्न स्कूलों व शिक्षक संस्थानों में रविवार को प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती मनाई गई। सेंट जोसेफ स्कूल धनेवा धनेई में कार्यक्रम की शुरूआत में उप प्राचार्य ए.ब्रिट्टो ने मौलाना अबुल कलाम के चित्र पर माल्यार्पण किया।
उन्होंने अबुल कलाम आजाद की जीवन पर प्रकाश डाला। निबंध लेखन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कक्षा नौ के छात्र शिवम चौधरी, द्वितीय स्थान 10वीं कक्षा की छात्रा सौम्या गुप्ता और तृतीय स्थान सातवीं की छात्रा अमृता सिंह को मिला। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूल के शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। इसी क्रम में डॉ. भीम राव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि अबुल कलाम आजाद स्वतंत्र भारत के प्रथम शिक्षामंत्री थे। इस मौके पर महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. अमित कुमार गोंड, डॉ. सत्यप्रकाश, डॉ. प्रेरणा पाठक, डॉ. रेनू त्रिपाठी, रामप्रसाद, मनोज आदि मौजूद रहे।