फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 9 उपकेंद्रों की एएनएम को मिला चेतावनी पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी योजनाओं को लेकर आशाओं का हुई बैठक
विज्ञापन

50 प्रतिशत से कम गर्भवती महिलाओं का रजिस्ट्रेशन करने पर की गई कार्रवाई
महराजगंज। सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर के सभागार में सीएचसी अधीक्षक डॉ. केपी सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में ई-कवच पोर्टल पर 50 प्रतिशत से कम गर्भवती महिलाओं का रजिस्ट्रेशन करने वाली 9 उपकेंद्रों की एएनएम बड़हरा रानी, महुआवा, मटिहानिया, बागापार, घनेवा, परास खाड, सलामत गढ़, सिसवा राजा तथा कटहरा को चेतावनी पत्र जारी किया गया।



डॉ. केपी सिंह ने कहा कि अपने आवंटित क्षेत्र के प्रत्येक परिवार का शत-प्रतिशत सर्वेक्षण करें। सर्वे के दौरान प्राप्त जानकारी को आशा के ग्राम स्वास्थ्य सूचकांक रजिस्टर में दर्ज कराकर सभी सदस्यों का विवरण तुरंत ई-कवच पोर्टल पर फीड किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए अपडेटेड ड्यू लिस्ट तभी तैयार हो सकती है, जब सर्वे रजिस्टर पूर्ण हो और ई-कवच पोर्टल पर सभी ब्यौरा अपलोड हो चुका हो।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह ने टीकाकरण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने जीरो डोज वाले बच्चों की समस्या पर विशेष ध्यान दिलाते हुए निर्देश दिए कि 9 से 12 माह के बच्चों को एमआर एवं जेई की पहली खुराक व 16 से 24 माह के बच्चों को डीपीटी बूस्टर प्रथम, एमआर एवं जेई की दूसरी खुराक अवश्य लगाई जाए। बीसीपीएम लवली वर्मा ने आरआई सत्र से पूर्व अपडेटेड ड्यू लिस्ट तैयार करने पर बल दिया। बैठक में राहुल, पूजा, प्रियंका, नीलम, विजय लक्ष्मी राय, पुनीता पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें