फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: माघ मेला से लौटने लगीं बसें, आज से चलने लगेगी लखनऊ के लिए बस

विज्ञापन
विज्ञापन
बसों की कमी के कारण केवल एक वातानुकूलित बस जा रही थी लखनऊ
विज्ञापन

बसों के जाने के बाद लखनऊ के लिए केवल एक वातानुकूलित बस ही चल रही थी
महराजगंज। माघ मेला के लिए प्रयागराज भेजी गई परिवहन निगम की बसें अब धीरे-धीरे लौटने लगीं हैं। सोमवार को दो बसों के लौटने के बाद मंगलवार से लखनऊ के लिए एक बस सेवा बहाल की जाएगी। बसों के माघ मेला में जाने के बाद से लखनऊ के लिए केवल एक वातानुकूलित बस ही चल रही थी।
राजधानी लखनऊ के लिए सामान्य बसों की सीधी सेवा बंद होने से यात्रियों को पहले गोरखपुर जाना पड़ रहा है। वहां से उन्हें लखनऊ के लिए बसें मिल रहीं हैं। परिवहन निगम की ओर से मौनी अमावस्या के स्नान के लिए 30 बसें भेजी गई हैं। बसों की संख्या कम होने के कारण इन दिनों परिवहन निगम की सीधी बसें लखनऊ, बनारस और कानपुर के लिए नहीं जा रही हैं। इन शहरों को जाने वाले यात्रियों को पहले गोरखपुर जाना पड़ रहा है। उसके बाद यात्री गोरखपुर से बस या ट्रेन से इन शहरों के लिए जा रहे हैं। माघ मेला में बसाें के जाने के कारण लोकल एवं लंबी दूरी के रूट पर बसों का प्रबंध करने में परिवहन निगम को दिक्कत हो रही है। इस समय परिवहन निगम की करीब 24 एवं 16 अनुबंधित बसें गोरखपुर-महराजगंज एवं ठूठीबारी मार्ग एवं लोकल रूट पर चल रहीं हैं। लोकल रूटों पर जहां एक-दो बसें चल रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिपो इंचार्ज रमजान अली ने बताया कि महराजगंज से लखनऊ के लिए सामान्य दिनों में दो बसें चलाई जाती हैं। इसके अलावा कानपुर के लिए 4 बसें एवं वाराणसी के लिए दो बसें चलती हैं। बसों के माघ मेला में चले जाने के कारण इन शहरों के लिए सीधी सेवा नहीं चल रही थी। सोमवार को 2 बसों के माघ मेला से लौट आने के बाद मंगलवार से सीधे लखनऊ के लिए एक बस चलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें