आईसीएसई बोर्ड की हाई स्कूल परीक्षा परिणाम घोषित होते ही छात्र खुशी से उछल पडे़। धनेवा धनेई स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल और होलीक्रास स्कूल नौतनवां के छात्रों ने परिणाम आने पर एक दूजे को मिठाई खिलाते हुए खुशी जाहिर किया। वहीं शिक्षक भी बच्चों को मिली सफलता पर खुशी से गदगद नजर आए। इन दोनो स्कूलों में होली क्रास नौतनवां की छात्रा अंजलि जायसवाल ने सर्वाधिक 94.8 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया।
धनेवा धनेई स्थित लिटिल फ्लवार स्कूल के प्रखर प्रताप मल्ल 93.4, मोहम्मद समीर खान 93.2, सौर्य श्रीवास्तव 92.6, हर्षिता कौशिक 92.6, साधना राज 92.2, सृजन कुमार यादव 92.2, इसिता सिंह 92 और सचिन सिंह 90.8 प्रतिशत अंक हासिल किए।
नौतनवां प्रतिनिधि के अनुुसार आईसीएसई बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा परिणामों में होली क्रॉस स्कूल नौतनवा के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुये स्कूल का नाम रोशन किया है। स्कूल की छात्रा अंजली जायसवाल ने 94.8 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल की टॉपर बन गयी है। वहीं स्कूल में शोभा गुप्ता ने 93.8, रितिक अग्रवाल ने 91.8, महक जायसवाल ने 91.8, मंगेश वर्मा ने 91.4, प्रतिशत अंक हासिल किये हैं। स्कूल की प्रधानाचार्या सिस्टर जोसफी डिसुल्वा, मैनेजर सिस्टर ग्रेसी सुंदर व टीचर विजय कुमार मिश्र, लुकोश मैथ्यू, चन्द्रिका यादव, रमाशंकर दूबे व निर्मल दूबे ने सफल छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों को बधाई दी है।