फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मदनपुरा गो आश्रय स्थल से हटाए गए पशु, खाली हो गया परिसर

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को दो गायों की मौत के बाद गोरक्षा दल और बजरंग दल ने किया था हंगामा
विज्ञापन

महराजगंज। निचलौल तहसील क्षेत्र के ग्राम मदनपुरा स्थित गो आश्रय स्थल में संरक्षित गायों को शासन के निर्देश पर बड़े गोसदन में शनिवार को ही स्थानांतरित कर दिया गया। रविवार को पूरा परिसर खाली दिखाई दिया। छुट्टा एवं निराश्रित पशुओं के संरक्षण के लिए उपयोगी रहे इस केंद्र के बंद होने से ग्रामीणों और पशुपालकों के बीच तरह-तरह की चर्चा हो रही है।
खंड विकास अधिकारी मिठौरा राहुल सागर ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 50 से कम पशुओं वाले गो आश्रय स्थलों के पशुओं को बड़े और बेहतर संसाधनों वाले गोसदनों में स्थानांतरित किया जा रहा है। इसी क्रम में मदनपुरा गो आश्रय स्थल के पशुओं को लक्ष्मीपुर ब्लॉक स्थित कोट कमहरिया गोसदन भेजा गया है, जहां उनके रखरखाव की समुचित व्यवस्था उपलब्ध है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आश्रय स्थल में उपलब्ध भूसा, अन्य सामग्री तथा लगभग 80 डिसमिल क्षेत्र में तैयार हरा चारा भी नियमानुसार कोट कमहरिया गोसदन को हस्तांतरित किया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि पशुओं के बेहतर संरक्षण एवं संसाधनों के समुचित उपयोग को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। स्थानीय पशुपालक अपने बेकार मवेशियों को जिला गोसदन मधवलिया में भेज सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें