फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: टीकाकरण से वंचित हैं 240 गांवों के पशु, बढ़ी मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
- लंपी रोग से पशुओं को बचाने के लिए सभी 882 ग्राम पंचायतों में होना है टीकाकरण, 642 गांवों में टीकाकरण का दावा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में भी लंपी रोग से बचाव की दिशा में टीकाकरण कार्य शुरू किया गया है। रविवार की शाम तक विभाग की ओर से जहां 642 गांवों में टीकाकरण का दावा किया जा रहा है, वहीं अभी भी 240 गांव ऐसे हैं जहां पशुओं को इस बीमारी से बचाने के लिए टीकाकरण का कार्य कराया जाना है।
फरेंदा ब्लॉक में सर्वाधिक 31, सदर में 30, पनियरा में 26, लक्ष्मीपुर व परतावल मेें 25-25, मिठौरा में 24, सिसवां में 19, बृजमनगंज व निचलौल में 16-16, घुघली में 12, नौतनवां में 11 व धानी में पांच गांवो में टीकाकरण नहीं हो सका है। जिससे पशुपालकों के समक्ष भी समस्या बढ़ रही है। वे यह सोचकर परेशान हैं कि कहीं उनका भी पशु इस बीमारी की चपेट में न आ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
लंपी बीमारी से पशुओं को बचाने की दिशा में पहल की जा रही हैं। जिले में इंजेक्शन का डोज उपलब्ध है। इच्छुक चिकित्सक विभाग से संपर्क कर उसे प्राप्त करें एवं पशुओं को समय से टीका लगवाने का कार्य करें।
डॉ. आरसी चौधरी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें