फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सफाई के नाम पर पांच लाख खर्च, नहीं चली मशीन हो गई खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत में सात साल पहले खरीदी गई थी सफाई करने वाली मशीन, न चालक का पता और न मशीन का रूट चार्ट तय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। घुघली नगर पंचायत में वार्डों में नाली की सफाई के लिए मशीन तो खरीद ली गई, लेकिन जिम्मेदार मशीन का संचालन करना भूल गए। पांच लाख से खरीदी गई यह मशीन सात वर्ष बीत जाने के बाद भी नहीं चली। अब तो मशीन में जंक लगने के कारण खराब होने के कगार पर है। अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

नगर पंचायत कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 2015-16 में नगर पंचायत के अधिकारियों द्वारा लगभग पांच लाख रुपये से नालियों की सफाई करने के लिए पोकलैंड मशीन की खरीद की गई। मशीन तो खरीद ली गई, यह आज तक मशीन चली नहीं। अधिकारी इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं हुए। जिससे अब यह मशीन खराब होने की कगार पर है। मशीन के आसपास झाड़ियां उगी है। कस्बे के नरेंद्र यादव ने कहा कि जिस मशीन को सफाई करने के लिए लिया गया है। उसे साफ करना पड़ेगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी बृजेश गुप्ता ने बताया कि यदि सफाई मशीन है, तो ठीक कराने के बाद उसी से सफाई कराया जाएगा। कस्बे में सफाई कर्मियों की टीम लगी है।
विज्ञापन

-
कूड़े का अंबार, संक्रामक रोग का खतरा

घुघली नगर में कूड़े का अंबार लगा हुआ है। वार्ड नंबर 3 निवासी राकेश जायसवाल ने कहा कि सफाई के प्रति कर्मी गंभीर नहीं है। कस्बे में संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ गया है। वार्ड नंबर सात निवासी रवि कश्यप ने कहा कि कस्बे में सफाई ठीक से नहीं होती है। कर्मी दायित्व के प्रति सजग नहीं है। अधिकारी भी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें