महराजगंज। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक बृहस्पतिवार को नगर के एक होटल में हुई। इसमें नई जिला कार्यकरिणी सत्र 2024-26 की घोषणा हुई। इसमें लगातार तीसरी बार अनिल कुमार गुप्ता जिला अध्यक्ष निर्वाचित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामप्रीत गुप्ता रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य संरक्षक पशुपतिनाथ गुप्त ने बताया कि संगठन की ओर से इस बार जिला संरक्षक मुहम्मद सफ्फुलाह, रामसेवक साहू अशोक चौरसिया जवाहर लाल साहू, गौरी शंकर गुप्ता व जिलाध्यक्ष अनिल कुमार, जिला महामंत्री रघुनाथ गुप्त, जिला कोषाध्यक्ष मृत्युंजय धामिया, वरिष्ठ महामंत्री संजय पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, सदरे आलम, गुड्डू तिवारी, जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता, अतुल पटेल, कपिल वर्मा, आकाश गुप्ता, डॉ.आनंद गुप्ता धर्मेंद्र कुमार गुप्ता राकेश कुमार गुप्ता, रोशन मद्धेशिया, महेंद्र अग्रहरि, संतोष जयसवाल, आकाश जायसवाल, जिला संगठन मंत्री विनोद कुमार यादव, अनूप अग्रवाल अमित पटेल, वेद प्रकाश शर्मा, विपिन पांडेय, दीपक गोयंका, रमेश गुप्ता, आत्माराम गुप्त, जिला मंत्री अभय श्रीवास्तव, लल्लन जायसवाल, टिंकू वर्मा, करण सिंह चौरसिया, धीरज तिवारी, संदीप कश्यप, जिला संयुक्त मंत्री अवनीश पटेल, सुरेश कश्यप, डॉ.सूरज सिंह, गौरव मद्धेशिया, जिला विधिक सलाहकार कपिल देव प्रजापति, जिला मीडिया प्रभारी अख्तर खान, सुरेंद्र गुप्ता, आय व्यय निरीक्षक हरिद्वार गुप्त और जिला कार्यकारिणी सदस्य गुलाबचंद, सतीश चंद्र मद्धेशिया, बालकिशन मद्धेशिया मनोनीत किए गए।