फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ग्राम प्रधान के खिलाफ नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चौक बाजार। मिठौरा क्षेत्र के ग्राम सभा बड़हरा वैद्य में शनिवार को विकास कार्यों के प्रति प्रधान की उदासीनता से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। जलभराव, टूटी-फूटी सड़कों और पानी निकासी की बदहाल व्यवस्था से परेशान ग्रामीणों ग्राम प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने मांगे नहीं पूरी होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में पूरा गांव तालाब जैसा हो जाता है। गलियों से लेकर मुख्य मार्ग तक जलभराव से बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को आवागमन में परेशानी होती है। लोगों ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान विकास योजनाओं की अनदेखी कर रहे हैं। नालियों की सफाई नहीं हो रही है और सड़क निर्माण अधर में लटका हुआ है। पानी निकासी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों का जीवन नारकीय बन चुका है। विरोध कर रहे ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान असफाक, आलमीन, रज्जब, अमीन अंसारी, आशिक, इश्तियाक, अजमत, असलम, नूर मोहम्मद, हसमत, महेश सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें