फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क-नाली की मांग पर चौथे दिन भी धरना, ग्रामीणों के तेवर तल्ख

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। फुर्सतपुर बाजार में सड़क और नाली निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। दशकों से बदहाल सड़क और जलनिकासी की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने साफ किया कि ठोस कार्रवाई होने तक आंदोलन खत्म नहीं होगा।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद साहनी ने कहा कि सड़क पर जलभराव और कीचड़ से लोगों का आवागमन मुश्किल हो जाता है। इसका असर दुकानदारों के कारोबार के साथ विद्यार्थियों और राहगीरों पर भी पड़ता है। रवींद्र जैन ने कहा कि सड़क और नाली बाजार की बुनियादी जरूरतें हैं।
पूर्व विधायक श्रीपति आजाद ने कहा कि वर्षों से लंबित समस्या को अब नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। रामकृपाल चौरसिया ने कहा कि केवल आश्वासन देने से काम नहीं चलेगा। निर्माण कार्य शुरू कराकर लोगों को राहत दी जाए। बरसात के दौरान जलभराव और कीचड़ के कारण बाजार में आवागमन प्रभावित होता है। आसपास के गांवों के लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने दो टूक कहा कि सड़क और नाली निर्माण की दिशा में ठोस पहल होने तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने जिला प्रशासन और वन विभाग से समस्या के स्थायी समाधान की मांग की। धरने में ग्राम प्रधान धर्मेंद्र मौर्य, सुल्ताना साहनी, अंगद चौहान, गणेश चौहान, हरीश आर्य, अर्जुन गौंड, लौहर गुप्ता, गनेश गौंड, अनूप भारती, अली हुसैन, सोनू अग्रहरी, जितेंद्र चौहान, दीपक वर्मा, राकेश चौहान, चंद्रभान, पुजारी, शैलेंद्र, दुर्गेश, ईश्वर, वीरेंद्र मौर्य और मुनीब पासवान आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें