फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भारतीय स्टेट बैंक पर प्रदर्शन से नाराज शाखा प्रबंधक ने कार्रवाई की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटा में खुदकुशी करने वाले युवक का शव बैंक के सामने रखकर परिजनों ने किया था प्रदर्शन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष को दी तहरीर, बोले- बेवजह लोगों को किया जा रहा है गुमराह
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बृहस्पतिवार को भारतीय स्टेट बैंक घुघली के सामने शव को रखकर प्रदर्शन करने के मामले में शाखा प्रबंधक ने नाराजगी जाहिर की। थानाध्यक्ष घुघली को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि बेवजह की बातें कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
शाखा प्रबंधक प्रवीण कुमार ने बताया कि मटकोपा निवासी मोहम्मद हुसैन खान व अकरम खान ने एक साजिश के तहत बृहस्पतिवार के दिन 2.50 बजे बैंक के सामने अपने बेटे तनवीर का शव रखकर बैंक का गेट बंद कर दिया। बैंक कर्मियों को बुरा भला बोले। बैंक कर्मी डर कर अंदर छिपे रहे। उनके इस कार्य से मुख्य मार्ग अवरूद्ध हो गया था। सड़क पर जाम लग गया तब हमने चौकी प्रभारी घुघली को सूचना दी। तत्काल मौके पर पहुंच कर उन्होंने मामले को कुछ शांत कराया।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक प्रवीण कुमार ने बताया कि मोहम्मद हुसैन प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत जनवरी 2020 में 18 लाख का लोन लिए थे। उक्त लोन की सब्सिडी भी मिल गई थी। उनके बाहर रहने के कारण संपर्क नहीं हो पाता तो कैसे उन्हें कोई फोन करेगा। वैसे भी अभी हमें दो माह ही हुए चार्ज लिए हुए। उनके द्वारा आज तक बैंक को एक भी पैसा नहीं लौटाया गया । उनके द्वारा लगाए गए आरोप झूठे हैं। थानाध्यक्ष घुघली नीरज राय ने कहा कि बैंक मैनेजर ने तहरीर दी है। जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-

मो. हुसैन ने बैंक कर्मियों पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

मृतक तनवीर के पिता मो. हुसैन ने बैक कर्मियों पर आरोप लगाया कि बैंक द्वारा हमें लोन जमा करने के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा है। इसी कारण मेरे बेटे ने तनाव में आकर जान दे दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें