फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मारपीट से नाराज होकर गड़ासे से गला काटकर की थी मनीष की हत्या

Tue, 21 May 2024 05:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
घुघली। बसंतपुर खुर्द थाना सिंदुरिया गांव के मनीष कुशवाहा (19) की गड़ासे से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। तीन दिन बाद सोमवार को फोन काल डिटेल से मामले का पर्दाफाश हुआ। वारदात में एक बाल अपचारी को पकड़कर बाल सुधार गृह भेजा गया है, जबकि दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की, इसमें पता चला की 10 दिन पहले मारपीट हुई थी, इसी को लेकर दोनों ने नाराज होकर घटना को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन

मनीष हत्याकांड का खुलासा बाल अपचारी के अंतिम काल से पुलिस हत्या में संलिप्त दूसरे हत्यारोपी तक पहुंची। गिरफ्तार बाल अपचारी ने बयान दर्ज कराते हुए कहा की फरवरी माह में किसी बात को लेकर झगड़ा और मारपीट हुआ था। 10 पहले भी मेरा और वार्ड नंबर सात निवासी अशोक यादव (53) से मनीष का झगड़ा हुआ था। अशोक यादव को मनीष ने पीट दिया था। अशोक यादव ने भी देख लेने की धमकी भी दी थी।
अशोक यादव और बाल अपचारी ने योजनाबद्ध तरीके से 17 मई को फोन कर मनीष को बुलाया और बात करते हुए जोगिया ढाले के आउटर सिगनल के समीप निर्माणाधीन रेलवे ट्रैक के समीप ले जाकर गड़ासे से दोनों ने गर्दन व चेहरे पर हमला कर अधमरा कर दिया। मनीष जब ट्रैक पर गिर गया तो उसका गला काट दिया।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि घटना के अनावरण के लिए टीमें गठित की गई थीं। बाल अपचारी के फोन काल डिटेल से पुलिस को हत्यारे तक पहुंचने में मदद मिली। स्वाट टीम, एसओजी टीम घुघली पुलिस थानाध्यक्ष योगेश कुमार के नेतृत्व में हत्या में लिप्त अशोक यादव व बाल अपचारी को सोमवार सुबह घुघली स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों कहीं भागने की फिराक में थे। बाद में अशोक को जेल, जबकि बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें