फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भैरहवा एयरपोर्ट पर भारतीय पर्यटक समूह के लीडर को रोकने पर नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को 94 सदस्यों के पर्यटक समूह के भारतीय नेता को भैरहवा में किया गया था गिरफ्तार
विज्ञापन

सोनौली। भैरहवा स्थित गौतमबुद्ध अंतरराष्ट्रीय विमान स्थल पर भारत से गए 94 सदस्यीय पर्यटक समूह के नेता को भारतीय मुद्रा के साथ गिरफ्तार करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले को लेकर नेपाल पर्यटन से जुड़े लोगों ने नाराजगी जताई है।
जानकारी के अनुसार, आंध्र प्रदेश से अयोध्या होते हुए नेपाल भ्रमण पर आए 94 सदस्यीय दल के ग्रुप लीडर भीमा श्रीनिवास को शनिवार को उस समय रोक लिया गया, जब वह भैरहवा से काठमांडो जाने वाली उड़ान में सवार होने की तैयारी कर रहे थे। उनके पास से लगभग आठ लाख भारतीय रुपये बरामद होने की बात सामने आई है। यह समूह नेपाल के विभिन्न धार्मिक एवं पर्यटक स्थलों, विशेष रूप से मुक्तिनाथ और पशुपतिनाथ के दर्शन के लिए आया था।
विज्ञापन

घटना के बाद पर्यटन और होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि 94 लोगों का एक संगठित समूह यात्रा कर रहा है तो समूह के आवागमन, होटल, भोजन, परमिट और अन्य व्यवस्थाओं के लिए ग्रुप लीडर के पास नकदी होना असामान्य नहीं माना जा सकता।
भैरहवा होटल व्यवसायी संघ के अध्यक्ष सीपी वर्मा ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि यदि पर्यटकों के साथ इसी प्रकार का व्यवहार जारी रहा तो इसका सीधा असर पर्यटन उद्योग पर पड़ेगा। नेपाल आने वाले पर्यटक केवल धार्मिक यात्रा ही नहीं करते बल्कि स्थानीय होटल, परिवहन, व्यापार और सेवा क्षेत्र को भी आर्थिक रूप से मजबूत बनाते हैं।
विज्ञापन

वहीं पर्यटन व्यवसाय से जुड़े संजय बजिमय ने भी इस प्रकरण पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि नेपाल की अर्थव्यवस्था पहले से ही कई चुनौतियों का सामना कर रही है। यदि भारतीय पर्यटकों को बार-बार अनावश्यक परेशानी, अपमानजनक व्यवहार या प्रशासनिक जटिलताओं का सामना करना पड़ेगा, तो इसका सीधा असर नेपाल आने वाले पर्यटकों की संख्या पर पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें