फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शराब की दुकान खोलने पर फूटा आक्रोश, लोगों ने किया चक्का जाम

Tue, 01 Jul 2025 06:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
हराजगंज। नगर पालिका परिषद के आजाद नगर वार्ड में आबादी के बीच सरकारी देसी शराब की दुकान खोले जाने से लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। मंगलवार को स्कूली बच्चे, महिलाओं और वार्डवासियों ने चिउरहा-गबडुआ मार्ग पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी शराब की दुकान को आबादी क्षेत्र से हटाने की मांग किए।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना रहा कि नहर पटरी के पूरब, पूरी तरह आवासीय क्षेत्र में शराब की दुकान खोल दी गई है, जिससे वार्ड का माहौल खराब हो गया है। लोगों ने आरोप लगाया कि शराब पीने के बाद कुछ असामाजिक तत्व सड़क पर उत्पात मचाते हैं, जिससे महिलाओं और स्कूली बच्चों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है।
वार्ड की रहने वाली सोनिया, पूनम त्रिपाठी, सुमन, शशिबाला ने बताया कि 15 मई की शाम को बागापार गांव के एक व्यक्ति ने टिनशेड में देसी शराब की दुकान खोल दी। यह स्थान पूरी तरह से रिहायशी क्षेत्र में आता है। वहीं इसी रास्ते पर स्कूल भी स्थापित है। छोटे बच्चे भी रोजाना आते-जाते हैं। वार्डवासियों ने कहा कि महिलाओं को भी इसी मार्ग से स्कूल छोड़ने और लाने जाना पड़ता है, जिससे परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

वार्डवासी सरिता, श्रवण कुमार, फिरोज अहमद, अनिसुर्रहमान सोनू, राजेश, अब्दुल कलाम, विनोद, मालती, दयाराम चौधरी, संजय कुमार ने बताया कि कई बार जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर भट्ठी हटवाने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ठेका जिस स्थान पर संचालित हो रहा है, वहां से स्कूल की दूरी महज 300 मीटर पर है, जो नियमानुसार गलत है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द दुकान नहीं हटी तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें