फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पोखरी पर अतिक्रमण के खिलाफ फूटा आक्रोश, तहसील पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। क्षेत्र के बीजापार में सार्वजनिक पोखरी पर अतिक्रमण से आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को तहसील में जिम्मेदारों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम को शिकायती पत्र देकर अतिक्रमण हटवाने की मांग की।
विज्ञापन

तहसील पर प्रदर्शन कर रहे बीजापार निवासी गोरख, छोटू, विजय, रामू, मंजू, सिंगारी, दुलारी, रेखा, नीलम, गायत्री, अमरावती आदि लोगों ने बताया कि आबादी के बीच एक सार्वजनिक पोखरी है, जिसमें लोगों के घरों से निकलने वाला गंदा पानी जाता है। जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते पोखरी कूड़े-कचरे से भर चुकी है। साथ ही पोखरी के कुछ हिस्सों पर अतिक्रमण कर लिया है। इस वजह से लोगों के घरों से निकलने वाला पानी पोखरी तक न जाकर घरों के सामने सड़क पर जमा हो रहा है। सड़क पर गंदगी की वजह से संक्रमण का डर सता रहा है। जिम्मेदारों से कई बार शिकायत की जा चुकी है, फिर भी समस्या का समाधान नहीं किया गया है। एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जिम्मेदारों को पोखरी की साफ-सफाई कराने के साथ ही अतिक्रमण हटवाने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें