फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आक्रोश : आशाओं ने दिया धरना, मांगों पर अड़ीं

विज्ञापन
प्रदर्शन करतीं आशा कार्यकर्ता।
विज्ञापन
महराजगंज। उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन की जिलाध्यक्ष संगीता के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन कर अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ आक्रोश जताते हुए ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए संगीता ने कहा कि 6 फरवरी को उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री के साथ हुई वार्ता में 13 सूत्रीय मांगों पर सहमति बनी थी। बैठक में राज्य वित्त से मिलने वाली 1500 रुपये की राशि बढ़ाकर 6000 रुपये करने, मातृत्व अवकाश, साप्ताहिक व राष्ट्रीय अवकाश, स्वास्थ्य बीमा और जीवन बीमा राशि बढ़ाने समेत कई मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया गया था। धरने में संध्या, सरस्वती, साधना, विमला, पूनम, कुंती मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें