फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने एक महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने एक महिला की मौत
विज्ञापन

पनियरा (महराजगंज )। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा विशुनपुरा में मंगलवार की सुबह में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आई एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल है। परिजन मृतक महिला का दाह संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे, इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा विसुनपुरा में मंगलवार को गुजराती देवी (52) अपने दरवाजे पर परिवार की एक महिला के साथ बैठी थीं। ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होने से दोनों महिलाएं चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल दोनों महिलाओं को परिजन निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान गुजराती देवी की मौत हो गई। घायल दूसरी महिला का इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें