फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: इंस्पायर मानक योजना में रचनात्मक सोच प्रदर्शित करने का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। छठीं कक्षा से लेकर 12 तक के विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक वैज्ञानिक सोच को प्रदर्शित करने का मौका दिया गया है। इंस्पायर मानक योजना के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा व बीएसए सुरजीत कुमार सिंह के निर्देश पर सभी स्कूलों को पत्र जारी करते हुए अधिक से अधिक नामांकन कराने का लक्ष्य दिया है।
विज्ञापन

राजकीय जगपुर के प्रधानाध्यापक अनमोल कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इंस्पायर अवार्ड-मानक योजना के लिए ऑनलाइन नामांकन की प्रक्रिया शुरू की है। यह योजना वर्ष 2026-27 के लिए है, जिसका उद्देश्य प्रतिभाशाली स्कूली विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच और रचनात्मक विचारों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। राजकीय व अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को अधिक से अधिक विद्यार्थियों का इस योजना में नामांकन कराने के निर्देश दिए हैं। ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया 15 सितंबर तक चलेगी। कक्षा छह से 12 तक के छात्र-छात्राएं अपने मौलिक और तकनीकी नवाचार प्रस्तुत करने का मौका दिया है। पंजीकृत विद्यालयों को अपने स्कूल से चयनित शीर्ष पांच सर्वश्रेष्ठ नवाचारी विचारों को ईमेल या वेब पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। राजकीय बरवां राजा के नामांकित विद्यार्थियों के बैंक पासबुक के अनुसार नाम, बैंक खाता संख्या और आईएफएससी कोड की गहन जांच के बाद ही डाटा पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। डीआईओएस के निर्देश पर प्रचार प्रसार प्रार्थना सभा, नोटिस बोर्ड और शिक्षकों के माध्यम से योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। प्रत्येक स्कूल परिसर में एक आइडिया बॉक्स रखा जाएगा, जहां छात्र अपने नवीन तकनीकी विचारों का संक्षिप्त विवरण लिखकर जमा करेंगे।

सभी माध्यमिक स्कूलों व पूव माध्यमिक स्कूलों को अधिक से अधिक नामांकन इंस्पायर मानक योजना में कराने का निर्देश दिया गया है। जल्द ही नामांकन अधिक से अधिक करने के लिए नोडल प्रधानाध्यापक तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस, महराजगंज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें