फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एनएचएम की टीम ने क्रिटिकल केयर यूनिट का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसफॉर्मर और ब्रेकर खराब मिलने पर जताई नाराजगी
विज्ञापन

महराजगंज। जिला अस्पताल में नव निर्मित क्रिटिकल केयर यूनिट और आईपीएचएल लैब का बृहस्पतिवार को नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) की तीन सदस्यीय स्टेट टीम ने जायजा लिया। अस्पताल के लिए लगा ट्रांसफॉर्मर और उसका ब्रेकर खराब मिलने पर टीम के सदस्यों ने नाराजगी जाहिर की।
बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे एनएचएम लखनऊ के डॉ. इस्तेखार अहमद, डॉ. दानिश खान और केतन कुमार सिंह जिला अस्पताल के सीएमएस कक्ष पहुंचे। बैठक के बाद अस्पताल परिसर में बने 50 बेड के क्रिटिकल केयर यूनिट की जांच की। जांच में पता चला कि ट्रांसफाॅर्मर और ब्रेकर का सिटी खराब है। बिना अस्पताल संचालित हुए उसका ट्रांसफाॅर्मर और ब्रेकर खराब होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

कार्यदायी के जिम्मेदारों से पूछताछ के बाद शासन को रिपोर्ट भेज दिया। टीम ने अस्पताल के तीनों फ्लोर में लगे सभी उपकरण व उसकी क्रियाशीलता की जांच की। इसके बाद टीम जिला महिला अस्पताल के चतुर्थ तल पर पहुंची। नवनिर्मित आईपीएचएल लैब के व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था को जल्द लैब शुरू करने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीएमएस डॉ. एके द्विवेदी, मेडिकल ऑफिसर डॉ. एवी त्रिपाठी और हास्पिटल मैनेजर डॉ. अंबर इस्लाम हक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें