फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लेखपाल निलंबित दूसरे का वेतन रोका गया

Sun, 20 May 2018 01:00 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
एक लेखपाल निलंबित दूसरे का वेतन रोका गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। थाना समाधान दिवस पर शनिवार को जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय व पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह पुरंदरपुर थाने पहुंचे। डीएम ने हावभाव व पहनावे पर नाराजगी जताते हुए एक चकबंदी लेखपाल को निलंबित करने का निर्देश दिया, वहीं थाना समाधान दिवस पर गैर हाजिर एक लेखपाल का एक दिन का वेतन रोक कर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने तहसीलदार व कानूनगो को चेतावनी भी दी।  
विज्ञापन


डीएम ने वहीं पर उपस्थित लेखपालों, कानूनगो व तहसीलदार से क्षेत्रवार ब्यौरा मांगा। इस पर उन्होंने प्रश्नों का जवाब सही ढंग से नहीं देने पर कानूनगो व तहसीलदार को चेतावनी दी तथा एसडीएम प्रेम प्रकाश अंजोर से स्पष्टीकरण तलब किया। थाना दिवस पर गैरहाजिर रहे तिनकोनिया के लेखपाल का वेतन रोकने के साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें