महराजगंज। यूपी एजूकेशनल मिनीस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन जिला इकाई के पदाधिकारियों ने शनिवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान धनेवा धनेई में प्रदर्शन किया। दो घंटे कार्य बहिष्कार के बाद काली पट्टी बांधकर फिर कार्य शुरू किया।
जिलाध्यक्ष सदानंद ने बताया कि 15 मई को लखनऊ बेसिक शिक्षा निदेशक कार्यालय पर कर्मचारी मांगों को लेकर धरना दे रहे थे। इन पर पुलिस ने लाठियां बरसाईं। कई कर्मचारियों को चोट लगी। ऐसे में प्रदेश संगठन के निर्देश पर धरना दिया जा रहा है। लाठीचार्ज के लिए दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। जिला उपाध्यक्ष अभिमन्यु नायक ने कहा कि डीआईओएस, बीएसए और जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर लाठीचार्ज की घटना की तीखे शब्दों में निंदा की। इस दौरान फूलचंद प्रसाद, गोले प्रसाद, संदीप चौधरी, सच्चिदानंद यादव, रमेश प्रसाद, संजय कुमार, विजय आजाद, हृदय नरायण पांडेय, अरविंद सरोज, अरूण कुमार यादव, रविंद्र सिंह, शकील अहमद, हारिश अली सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।