फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ठगी की शिकार महिला की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। महराजगंज के एक गांव में शादी समारोह में शामिल होने जा रही कुशीनगर की एक महिला से शातिर ठगों ने शुभचिंतक बनकर गहने रखवाए और मौका पाकर पर्स में रखे गहने लेकर फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। कुशीनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के पोखरभिंडा निवासी कविता देवी महराजगंज के झनझनपुर गांव में अपनी ननद के घर विवाह कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। पीड़िता के अनुसार, वह परतावल से ई-रिक्शा में बैठकर महराजगंज के लिए निकली थी। रिक्शा में कुछ अज्ञात लोग भी बैठे थे। रास्ते में उन्होंने महिला को जमाना खराब होने की बात कहते हुए गहने पर्स में रखने की सलाह दी। जैसे ही ई रिक्शा छपिया के पास पहुंचा, अज्ञात लोग वहीं उतर गए। कविता देवी दूसरे टेंपो से महराजगंज पहुंचीं।
विज्ञापन

वहां पहुंचने पर पर्स खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए। पर्स में रखे गहने गायब थे। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें