फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अपहरण के मामले में आजमगढ़ के एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने के मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आजमगढ़ निवासी एक युवक के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि उनकी पुत्री मंगलवार को घर से अचानक लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर आजमगढ़ के एक युवक पर युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया और उसकी सकुशल बरामदगी की मांग की है।पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम युवती की तलाश में जुटी है तथा आरोपित युवक की भी तलाश की जा रही है। इस बाबत थानाध्यक्ष कोल्हुई गौरव सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। युवती की शीघ्र बरामदगी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें