फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पिता की बरखी में खाने के विवाद में सगे भाइयों के बीच हिंसक झड़प, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घटना ठूठीबारी थानाक्षेत्र की ग्रामसभा राजाबारी में बरखी के भोज के दौरान हुई घटना
विज्ञापन

ठूठीबारी। ग्रामसभा राजाबारी में पिता के बरही के दौरान भोजन को लेकर दो सगे भाइयों के बीच का विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। मारपीट में दोनों पक्षों के कुल चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र की ग्राम सभा राजाबारी निवासी अशोक गोसाईं व दिलीप गोसाईं दोनों सगे भाई है। इनके पिता का कुछ दिन पूर्व निधन हो गया था। सोमवार को दोनों के पिता का ब्रह्मभोज संपन्न हुआ था और मंगलवार की रात में बरखी का कार्यक्रम आयोजित था। इसी दौरान भोजन में मछली खाने-खिलाने को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट होने लगी। इस दौरान लाठी-डंडे और हाथापाई में दोनों पक्षों के कुल चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस चारों घायलों को सीएचसी निचलौल ले गई। पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

इस बाबत ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पारिवारिक विवाद के चलते मारपीट की घटना हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अब तक तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें