फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। आनंदनगर कस्बे के धानीढाला के पास मंगलवार शाम सड़क हादसे में साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को परिजन इलाज के लिए गोरखपुर ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

आनंदनगर कस्बे के वार्ड-1, अंबेडकर नगर (सिधवार) निवासी जगदीश चौधरी (60) मंगलवार शाम करीब छह बजे किसी काम से धानीढाला गए थे। घर लौटते समय सड़क पार करने के दौरान बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें सीएचसी, बनकटी ले गए। हालत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। मृतक के बेटे शिवचरन ने बताया कि बनकटी से गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें