महराजगंज। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विकास खंड मिठौरा में विज्ञान क्विज प्रतियोगिता हुई। इसमें पीएमश्री पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरवां राजा, ब्लॉक मिठौरा के विद्यार्थियों ने प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
मेधावी छात्र अमित वर्मा ने अपने ज्ञान और त्वरित उत्तर क्षमता के दम पर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अमरेंद्र ने द्वितीय स्थान और छात्रा अनामिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खंड शिक्षा अधिकारी आनंद कुमार मिश्र ने विजेता विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं न केवल विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करती हैं बल्कि आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को भी मजबूत करती हैं।