फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरेंदा में अमर-उजाला की चौपाल 23 को 

Sun, 19 Jun 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/महराजगंज
विज्ञापन
फरेंदा में अमर-उजाला की चौपाल 23 को  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। खेती और क्षेत्र के विकास में आ रही समस्याओं व निदान के तरीके पर चर्चा करने के लिए अमर उजाला की ओर से 23 जून को फरेंदा के अंकुर पैलेस में चौपाल लगाई जाएगी। 11 बजे से शुरू होने वाली चौपाल में डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह के अलावा पुलिस व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन


अमर उजाला के इस चौपाल में कृषि रक्षा इकाई की तरफ से किसानों का रजिस्ट्रेशन भी कराया जाएगा। इस दौरान अधिकारी लोगों की समस्या सुनेंगे तथा जिनका मौके पर संभव होगा उनका समाधान करेंगे। 
चौपाल में क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा के साथ कृषि, ग्राम  विकास तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों से जुड़ी जन उपयोगी जानकारी के साथ ही लोगों के बीच से सामने आने वाली जिज्ञासाओं का समाधान भी किया जाएगा। चौपाल में सरकार की योजनाओं के साथ बैंक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। जो किसानों से ऋण संबंधी अन्य जानकारियां देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें