फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आने वाला समय कांग्रेस का, भाजपा मजबूती से कर रही मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव का जनपद में प्रथम आगमन पर किया गया स्वागत
विज्ञापन

फरेंदा। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी अभिषेक दत्त का सिद्धार्थनगर से गोरखपुर जाते समय जनपद में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की अगुवाई जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने की।
स्वागत समारोह में राष्ट्रीय सचिव के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने सिकड़ा माता स्थान, धानी बाजार और धानी ढाला फरेंदा पर ढोल मजीरे तथा फूल-माला और बुके देकर स्वागत किया। राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है। महाराजगंज में कांग्रेस बहुत मजबूती के साथ भाजपा का मुकाबला कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आने वाले दिनों में महाराजगंज में एक बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद, त्रिभुवन मिश्रा, झिनकू चौधरी, अवनीश पाल, कपिल देव शुक्ला, शरदेंदु पांडेय, सदा मोहन उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य सुरेश साहनी, विनोद सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें