फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सिर में गंभीर चोट लगने से हुई थी अमर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के मोहनापुर निवासी अमर यादव (30) की मौत सिर में गंभीर चोट लगने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह जानकारी मिलने के बाद मृतक के पिता संत यादव की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बुधवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद अमर के पिता संत यादव ने मोहनापुर के तीन और एक रिश्तेदार सहित चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया गया है कि ग्राम सभा मोहनापुर निवासी अमर यादव सोमवार रात 11 बजे पत्नी मीना से शौच करने की बात कह कर घर से निकला था। एक घंटे तक वह नहीं आया तो घरवाले उसे ढूंढने लगे लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। थोड़ी देर बाद ही अमर का शव उसके घर के पास मिला। मृतक के घर वालों ने रास्ते के विवाद में एक व्यक्ति पर धमकी देने का आरोप लगाया था। प्रभारी निरीक्षक सिंदुरिया सत्येंद्र कुमार राय ने बताया पिता की तहरीर पर भागी यादव, बैजनाथ यादव, राम प्रवेश यादव निवासी मोहनापुर सहित भागी यादव के तीसरे नंबर के दामाद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें