फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बैडमिंटन प्रतियोगिता के बालक वर्ग में आलोक व बालिका में रोशनी प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेलो इंडिया मिनी स्टेडियम में खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
विज्ञापन


फरेंदा। राष्ट्रीय खेल दिवस पर शनिवार को युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में खेलो इंडिया जयपुरिया के मिनी स्टेडियम फरेंदा में बैडमिंटन एवं वॉलीबाल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद महराजगंज के विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंडर-19 बालक वर्ग में आलोक कुमार ने प्रथम और करण विश्वकर्मा दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-19 बालिका वर्ग में रोशनी चौरसिया ने प्रथम व रिमझिम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। अंडर-17 बालक वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता में तन्मय शाही ने प्रथम स्थान व रजत पांडेय द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वॉलीबाल प्रतियोगिता में ग्राम पंचायत मदरहा ककटही, लक्ष्मीपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं स्टेनफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल, महराजगंज की टीम उपविजेता रही। विजेता खिलाड़ियों को क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी प्रवीण मिश्रा ने टीशर्ट, प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें