फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठ, नफरत पर टिकी सरकार को उखाड़ फेंकेगा गठबंधन

विज्ञापन
झूठ, नफरत पर टिकी सरकार को उखाड़ फेंकेगा गठबंधन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। यूपी में महापरिवर्तन की बयार तेज हो गई है। अंतिम चरण में भी महागठबंधन को मिल रहे अपार जनसमर्थन से भाजपा बौखलाहट में है। उनकी भाषा बदल गई है। जनता से अच्छे दिनों का वादा कर किसानों, नौजवानों को छलने वाले लोग महागठबंधन को महामिलावटी बोल रहे हैं, लेकिन खुद उन्होंने 38 दलों का गठबंधन कर रखा है। अब हम उन्हें क्या कहें, समझ में नहीं आ रहा। झूठ और नफरत की बुनियाद पर टिकी सरकार कोगठबंधन उखाड़ फेंकेगा।
विज्ञापन

ये बातें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बुधवार को महराजगंज स्थित गणेश शंकर विद्यार्थी इंटर काॅलेज में गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा में कहीं। उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में जनता से अच्छे दिनों का वादा कर पहले नोटबंदी, फिर जीएसटी लागू कर दिया गया। हनुमान की जाति बताने वाले बाबा को नहीं मालूम कि उनके झूठ से जनता ऊब चुकी है। उन्होंने कहा कि बाबा ने यह कैसी ठोको नीति चलाई है कि पुलिस जनता को और मौका मिलने पर जनता पुलिस को ठोक रही है। चाय वाला अब चौकीदार बनकर जनता को धोखा देने आया है। उन्होंने सरकार पर शिक्षामिश्र, बीपीएड व बीटीसी प्रशिक्षुओं की उपेक्षा का आरोप लगाया और कहा कि देश के संविधान को बचाने के लिए जनता गठबंधन के साथ आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें