दुकान बंद रखकर विरोध जताते व्यापारी।
व्यापारियों ने दुकानें बंद रख प्रशासन के खिलाफ दर्ज कराया विरोध
निचलौल। उर्वरक व खाद व्यवसायी संघ के आह्वान पर सोमवार को निचलौल क्षेत्र में व्यापारियों ने दुकानें बंद रखकर प्रशासन के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि लगातार उत्पीड़न और अनावश्यक कार्रवाई से उनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा है।
बंद के दौरान नगर की सभी खाद एवं बीज की दुकानें बंद रहीं, जिससे किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खरीफ सीजन की तैयारियों के बीच खाद और बीज के लिए आए किसान इधर-उधर भटकते नजर आए। कई किसानों ने बताया कि समय पर खाद न मिलने से खेती प्रभावित हो सकती है। व्यापारियों ने एकजुटता दिखाते हुए स्पष्ट किया कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक विरोध जारी रहेगा। वहीं किसानों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है ताकि खेती का कार्य प्रभावित न हो।
इस विरोध प्रदर्शन में सुब्रत जायसवाल, रामानंद जायसवाल, शिवपूजन गुप्ता, वीरेन्द्र जायसवाल, सत्यदेव जायसवाल, अनिल मद्धेशिया, विनय गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता, अमित गुप्ता, अजय गुप्ता, महेश यादव, दिनेश गौंड और विवेक जायसवाल समेत अन्य व्यापारी शामिल रहे।