फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खनुआ। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदीडाली गांव निवासी झीनकी देवी ने निजी अस्पताल की महिला डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। शनिवार को उन्होंने एसडीएम नौतनवा कुणाल को शिकायती पत्र देकर अस्पताल बंद कराने और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

महिला के अनुसार, तीन अक्तूबर को खेलते समय उनके बच्चे के हाथ में सूजन आ गई थी। वह उसे हरदीडाली चौराहे स्थित निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गईं। आरोप है कि उपचार के दौरान बच्चे का हाथ टूट गया। रतनपुर में एक्सरे कराने पर इसकी पुष्टि हुई। वहां के डॉक्टरों ने ऑपरेशन कराने की सलाह दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें