परतावल। ग्रामीणों ने क्षेत्र की निचली नारायणी शाखा नहर की पटरी पर धनहा नायक से बनकटिया होते हुए मंसूरगंज तक कराए जा रहे खड़ंजा निर्माण मानक के विपरीत कार्य कराने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने दोयम दर्जे की ईंट व घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया है।
सिंचाई विभाग की ओर से कराए जा रहे इस निर्माण कार्य की कुल लंबाई लगभग चार किलोमीटर व चौड़ाई करीब 3.75 मीटर है। यह मार्ग क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लिए आवागमन का प्रमुख रास्ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि खड़ंजा निर्माण नियमानुसार प्रथम श्रेणी की ईंटों का प्रयोग होना चाहिए लेकिन मगर दोयम दर्जे की ईंटें लगाई जा रही हैं। घटिया सामग्री से खड़ंजा निर्माण कराने पर सड़क कुछ ही महीनों में उखड़ जाएगी।