फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कमीशन और विदेश यात्रा का लालच देकर निवेश कराने का आरोप, महिलाओं का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। कमीशन के साथ विदेश यात्रा और लाखों रुपये तक के बोनस का लालच देकर नेटवर्किंग कंपनी में निवेश कराने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कंपनी में रकम जमा करने के करीब 10 महीने बाद भी महिलाओं को न तो वादे के मुताबिक कमीशन मिला और न ही मूलधन वापस हुआ। इससे नाराज आधा दर्जन से अधिक महिलाओं ने रविवार को परतावल पुलिस चौकी पहुंचकर हंगामा किया और रकम वापस दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

पनियरा थाना क्षेत्र के जंगल बड़हरा गांव की नंदनी, रीना, पूजा, शारदा, मालती, पायल और प्रीति समेत कई महिलाओं का आरोप है कि परतावल निवासी सकीना खातून ने अपने सहयोगियों के साथ उन्हें कमीशन और अन्य लाभ का भरोसा देकर कंपनी में रुपये निवेश कराए थे। कंपनी के प्रचार से जुड़ी तस्वीरों में बिक्री लक्ष्य के आधार पर लॉयल्टी बोनस और टूर रिवॉर्ड का विवरण दिया गया था। इसमें 400 पीवी की बिक्री पर दो हजार रुपये से लेकर अधिक बिक्री लक्ष्य हासिल करने पर लाखों रुपये तक के बोनस का उल्लेख था। वहीं, निर्धारित लक्ष्य पूरा करने पर थाईलैंड, दुबई, हांगकांग, रूस और सिंगापुर जैसे देशों की यात्रा का भी प्रलोभन दिया गया था।
महिलाओं के मुताबिक, इन लाभों की उम्मीद में उन्होंने अपनी जमा पूंजी कंपनी में लगा दी। कुछ महिलाओं ने रकम जुटाने के लिए अपने जेवर तक बंधक रख दिए थे। अब करीब 10 महीने बीतने के बाद भी पैसा वापस नहीं मिलने से वे परेशान हैं। रविवार को पुलिस चौकी पहुंची महिलाओं ने संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने और उनकी रकम वापस दिलाने की मांग की। पुलिस ने सकीना खातून और उनके सहयोगियों को बुलाया। आरोपियों की ओर से दो से तीन महीने में सभी महिलाओं की रकम वापस कराने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें